Happiness - PrakritiDharma.Com Astro-Spiritual-Motivation ज्योतिष-हस्त-चेहरा से समाधान मनचाहे मूल्य पर सौरभ कुमार से +91 9931232020
Prakriti Dharma
(श्रीमद्देवीभागवत 1/15/52)
यह प्रकृति प्रजनन स्वरूपा है, यह स्वयं गर्भ स्वरूपा है और यही खुद उसका पोषण करने वाली है। यह प्रकृति है अर्थात स्वयं कृति है, लेकिन सत्स्वरूपा होने के कारण इसका कोई आदि नहीं है। यह खुद ही आद्या शक्ति है। सभी भगवत्ता और ईश शक्तियाँ इसी की हैं। इसी से उत्पन्न भगवत्ता और ईश्वरत्व को अनुभव करती हैं। प्रकृति हीं आदि कारण है। प्रकृति के नियम को हीं वेद में ऋत् कहा गया है। जिस तरह एक माँ में ममता होती है, एक स्त्री में ममता होती है वैसी ही प्रकृति के नियमों में आध्यात्मिकता होती है। हो सकता है हम उन नियमों को पूरी तरह नहीं समझ पायें या आज नहीं समझ पायें। लेकिन प्रकृति कार्य करने के लिए यह स्वयं कारण स्वरूपा है।
यह प्रकृति का बनाया हुआ मानव शरीर सामान्य शरीर नहीं है। यह आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त करने का साधन है। यह किसी एक देश, भाषा, जाति, रंग में बँधा हुआ नहीं है। मानव शरीर से निकलने वाले विभिन्न रसायन या हार्मोन इसे एक पशु नहीं रहने देते। इसे संस्कृतियाँ विभिन्न विकास चक्र से संबंधित करके देखती हैं। सत्य सपूर्ण मानव जाति का होता है। यह सिर्फ इसी पृथ्वी का नहीं होता। ना हीं सिर्फ इस मानव स्वरूप के जीवन का होता है। आध्यात्मिक और प्रकृति का नैतिक सत्य तो सब काल और सारे सृष्टि के लिए होता है।
जिस तरह सारे प्रकाश या रंग का स्रोत सफेद है। उसी से सारे रंग या वर्ण निकलते हैं। कुछ अलग रंग के निकलते हैं । कुछ कई रंग मिलकर बनते हैं। फिर सारे रंग मिलकर सफेद हो जाते हैं उसी तरह अस्तित्व और आध्यात्मिकता को समझना चाहिए। संभव है जिस तरह रंग का गुण स्वभाव अलग होता है। उसी तरह अस्तित्व धारण करने वाला का गुण स्वभाव अलग होता है और भेद दिखाई देता है। जिस तरह सारे रंग मिलकर सफेद प्रकाश हो जाते हैं उसी तरह सारे अस्तित्व में एकत्व होता है। अद्वैत भावना होती है। अत: अपने प्रेम को महत्व देकर रहना चाहिए।
सौरभ कुमार
In simple words: Everything is Nature, and Nature itself is eternal.
Nature is both unconscious and conscious, and at the highest level, it is the Divine Mother—the Supreme Power.
Nature is the source of creation.
It is the womb that gives birth, the nurturer that sustains, and the power that protects life.
Nature creates itself, and because it is pure and eternal, it has no beginning. It is the original energy (Adya Shakti).
All divine qualities and powers arise from Nature.
Even the sense of divinity and God is experienced through it.
Nature is the first cause of everything.
The laws of Nature are called “Rit” in the Vedas—the universal order.
Just as a mother is filled with love and compassion, Nature’s laws are also filled with spiritual harmony and care.
We may not fully understand these laws today, but Nature works perfectly on its own.
It is self-sustaining and self-operating.
The human body created by Nature is not ordinary.
It is a powerful tool for spiritual growth.
It is not limited by country, language, caste, or color.
The chemicals and hormones in the human body raise us above mere animal existence.
Different cultures explain human development in different ways,
but truth belongs to all humanity.
Truth is not limited to Earth or to human life alone.
Spiritual and natural truths are universal—they apply to all time and all creation.
Just as white light contains all colors,
and all colors come from it—
some pure, some mixed—
and finally all merge back into white light…
In the same way, we should understand existence and spirituality.
Different beings may appear different,
just as colors have different qualities,
but in reality, everything is one.
This is the feeling of non-duality (Advaita)—
the unity of all existence.
Therefore, we should live by valuing love above all.
In the coming time,
the true spiritual principle of religion will be:
Compassion like a mother, and
Actions based on human love
— Saurabh Kumar